ऑल इंडिया टेंट एसोसिएशन का गुवाहाटी में स्वागत

असम – गुवाहाटी में आल आसाम टैंट डेकोरेटर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सभा में पहुँचने पर ऑल इंडिया टेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान टेंट व्यवसायियों को आ रही परेशानियों पर चर्चा की गई।
सभा में केंद्र सरकार से मांग की गई कि टेंट, बैंकट पर जी एस टी की दर 18%  है इसको कम कर 12% की जाए। टेंट , बैंकट हाल व वाटिका का कार्य करने वालों को सेवा क्रेडिट कार्ड दिया जाये जिस तरह से किसान भाइयों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाता हैं। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक चावला, महासचिव अनिल राव, कोषाध्यक्ष पंकज शौकीन, उडीसा से देवेन्द्र पांडा, सिलीगुड़ी से बासुबेन्दू राय, गोवाहटी से तरुण हलदर सहित बड़ी संख्या में टेंट व्यापारी उपस्थित रहे।