यूपी – गाजियाबाद थाना इंदिरापुरम के सामने सेक्टर 8 वसुंधरा में बने अवैध कूड़ा ग्राउंड को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद नगर आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से रालोद कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त से कहा कि सेक्टर 8 वसुंधरा में इंदिरापुरम थाने के ठीक सामने सैकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियों से सूर्य नगर, खोड़ा कॉलोनी, साहिबाबाद गांव, पहलाद गढ़ी, झंडापुर, महाराजपुर यहां तक कि दिल्ली से भी कूड़ा ला कर डाला जा रहा है जिससे आसपास के निवासियों का जीवन दुर्भर हो गया है। निवासियों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है भयंकर प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। जबकि वसुंधरा एक पाश कॉलोनी है और सभी जिम्मेदार लोग समय से नगर निगम को अपने टैक्स देने का कार्य करते हैं उसके बावजूद भी यहां की जनता के साथ दोहरा व्यवहार नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। रालोद कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त से कहा कि जनहित में शीघ्र उक्त कूड़ा ग्राउंड से हटवा कर उक्त कूड़ा ग्राउंड को आबादी से दूर स्थानांतरित किया जाए।
इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन, वीरपाल मलिक, कुंवर अयूब अली, चैयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, अजय पाल प्रमुख, कमल जाटव, अजयवीर एडवोकेट, सरदार इंदरजीत सिंह टीटू, रविंद्र चौहान, हिमांशु नागर, भूपेंद्र डबास, लोकेश चौधरी, सुधीर डागर, डॉ अजय चौधरी, विनीत चौधरी, सत्येंद्र तेवतिया, ऑडी त्यागी, लोकेश कटारिया, रवि हरित, जितेंद्र मोनू, संजय सागवान, विनोद शर्मा, ओम लूथरा, गौरव शर्मा, दीपू शर्मा, लव कुश ठाकुर, शशिकांत मिश्रा, सुधीर शर्मा, पवन चौधरी, गुड्डू चौधरी, बी पी सिंह उपस्थित रहे।
