यूपी – गाजियाबाद रिकार्ड तोड़ गर्मी के बीच सोमवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज एवं 12से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए संगठन द्वारा 112 वें वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया।
निशुल्क टीकाकरण अभियान के तहत गाजियाबाद जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ भवतोष शंखधर व मेडिकल इंचार्ज डॉ दीप्ति यादव के आह्वान पर व्यापारी भाईयों व आम नागरिकों को अधिकाधिक कोविड वैक्सीनेशन कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा 16 मई 2022 दिन सोमवार को प्रातः 9:30 बजे से 3-00 बजे तक कविनगर में निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया।
12 से 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के व 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों ने इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिविर संयोजक राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता महानगर अध्यक्ष संजय गोयल पंडित राकेश शर्मा विशाल जैन डॉ सोनिका शर्मा पंडित अशोक भारतीय समीर शर्मा पार्षद राजकुमार नागर अनिल मेहरा संदीप त्यागी रसम रूद्र प्रताप त्यागी डॉ दीप्ति यादव कमल शर्मा रीटा राहुल शर्मा लवी गर्ग जीवेंद्र जैन प. प्रकाश पांडे आलोक त्यागी राजीव चौधरी प्रवीण भाटी अनिल जुलका संजीव तेवतिया विनोद त्यागी सचिन त्यागी नरेश अरोड़ा अक्षय कुमार आशु पंडित भूषण पंडित परमानंद सिंगल उपस्थित रहे।
