Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 25 नवंबर को श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल मोहन नगर की प्रार्थना सभा में प्रमाण-पत्र वितरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा एक से बारहवीं तक के प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी शैक्षिक प्रतिभा एवं खेल प्रतियोगिताओं के प्रशंसनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रार्थना के माध्यम से ईश्वर का स्मरण किया गया। इसके बाद अध्यापकों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या उदयाश्री ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने कर कमलों से प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और अंत में सभी छात्रों को मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।