Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद पहुंची समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा गर्म जोशी के साथ हुआ स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद लोकसभा चुनाव से पूर्व देशभर में इंडिया गठबंधन जिस शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है, वह बता रहा है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम क्या होंगे। इसी कड़ी में रविवार को समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा गाजियाबाद पहुंची जिसका समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

शास्त्री नगर स्थित सपा नेता विशाल वर्मा के आवास पर पहुंची समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा जिसमें बिजनौर के नगीना सीट से विधायक राम अवतार सैनी मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि अखिलेश यादव जिस तरीके से देश के नेता बन रहे हैं, उससे बीजेपी परेशान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा को हर जिले में जनता और पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से पूरा समर्थन मिल रहा है।

समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा जब शास्त्री नगर पहुंची तो जिला उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, जिला अध्यक्ष फैजल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बिजनौर के विधायक राम अवतार सैनी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान अभिषेक गर्ग, अमन यादव, मधु चौधरी, ताहिर हुसैन, सतीश सैनी, सोनू सैनी, अनुष्का सिंह, नीरज पंडित,राजन कश्यप, शशि वर्मा, आशा सचदेवा, गफ्फार चौधरी मौजूद रहे।