Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : बिजेंद्र यादव

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता और स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बिजेंद्र यादव ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को नमन करते हुए कहा कि पंडित जी छात्र जीवन से ही आजादी के आंदोलन में सक्रिय हो गए थे। पंडित नेहरू जी आजादी के आंदोलन में भाग लेने की वजह से जेल में रहे। आजाद देश के पहले प्रधानमंत्री बने और देश को प्रगति के रास्ते पर लेकर चलें। नेहरू जी ने देश को आधुनिकता की और अग्रसर किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश में बड़े – बड़े बांध बनाए, इसरो की स्थापना की। नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चे नेहरू जी को चाचा कह कर संबोधित करते थे। नेहरू जी ने भारत को आधुनिक बनाने के लिए काम किया।

पूर्व मंत्री दीपा कोल ने नेहरू जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित जी प्रभावशाली नेता थे। नेहरू जी ने भारत को दुनिया में अग्रणी पंक्ति में खड़ा किया। नेहरू जी देश को सम्पन्न बनाने के लिए दिन रात मेहनत करते थे।

पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने नेहरू जी को याद करते हुए कहा कि नेहरू जी ने देश को दुनिया भर में एक पहचान दी। नेहरू जी ने देश को विज्ञान के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पीसीएस सदस्य जिला संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ठ, पूर्व महानगर अध्यक्ष वी के अगिनहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष ओबीसी सलीम सैफी, राजेन्द्र शर्मा, पीसीएस सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, गीतांजलि कोल, रामबाबू आर्य, सुशील गुप्ता, ताज राणा, अफाक अहमद, विनोद कुमार, आशीष प्रेमी, राजन गौतम, सुरेश दोशा, अनुज अग्रवाल, मो अरसद, राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।