दिल्ली – इंडियन वैद्य व कैनाविज वैद्य द्वारा आयोजित दो दिवसीय हेम्प ऐक्सपो 2022 का शुभारंभ राजधानी दिल्ली के द लीला एम्बीएंस कनवेंसन में राज्य सभा सांसद डाॅ अनिल अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिल्ली पैरामेडिकल बोर्ड के चेयरमैन डाॅ प्रदीप कुमार अग्रवाल, भारत सरकार के मंत्री6 डाॅ संजीव बालियान के ओएसडी मुकेश शुक्ला डीसीपी मैट्रो जितेंद्र मणि त्रिपाठी डाॅ मुक्ता शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा नेत्री विदुषी उपाध्याय के साथ ही राजधानी दिल्ली के एनजीओ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश में पहली बार हेम्प एक्सपो 13-14 मई को राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया। दुनियाभर में अपनी मेडिकल प्रॉपर्टीज को लेकर मशहूर हो रहे मेडिकल कैनाबीज़ और अन्य6 हेम्प उत्पादों को लेकर दिल्ली में यह पहली प्रदर्शनी रही जिसमें देश की प्रमुख हेम्प कंपनियों के अलावा देश के प्रमुख हेम्प कैनाबीज वैद्य ने हिस्सा लिया। इस पूरे आयोजन की आयूष के पदाधिकारियों के साथ ही स्थानीय सांसदों व केंद्रीय मंत्री ने खूब सराहना करते हुए ऐतिहासिक बताया।
इस प्रदर्शनी में हेम्प कॉस्मेटिक्स कंपनियां, हेम्प टेक्सटाइल उत्पादक और हेम्प कंस्ट्रक्शन कंपनियों ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री एक्सपर्ट, आयुर्वेद चिकित्सकों, स्वास्थ्य पेशेवरों, सरकारी अधिकारियों और इस उभरते उद्योग में रुचि रखने वाले कई लोगों के साथ हजारों लोगों पहुंचे।
हेम्प एक्पो 2022 में देश भर में 100 डॉक्टरों के साथ भारत के सबसे बड़े कैनबिस प्लेटफॉर्म, कैनबिसवैद्यस डॉट कॉम का भी शुभारंभ किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म वैद्य पीयूष जुनेजा शुरु कर रहे हैं, जोकि भारत में एक प्रमुख मेडिकल कैनबिस प्रैक्टिशनर है।
