यूपी – गाजियाबाद एम एम एच कॉलेज परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम अधिकारी डा रीमा उपाध्याय ने “जीवन में योग का महत्व” के बारे में स्वयंसेवकों को विस्तार में बताया और योग साधिका योगिनी निशा द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डा संजीत प्रताप सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को हमारे शरीर पर योग का प्रभाव के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी डा इनाम, डा रविन्द्र कुमार और डा अनुपमा गौड़ ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया।
