यूपी – गाजियाबाद एम एच एम एच कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीयूष चौहान के अथक प्रयासों के फलस्वरूप बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सत्र 2022-23 से एल एल बी कक्षाओं की संचालन हेतु मान्यता प्रदान कर दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पीयूष चौहान ने बताया कि पूर्व निर्धारित सीटों की संख्या से कम संख्या का अप्रूवल मिला है जिसको भविष्य में बढ़ा दिया जायेगा। इस खबर से छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उल्लेखनीय है कि एम एम एच कॉलेज गाजियाबाद का एकमात्र अनुदानित महाविद्यालय है जहां विधि की पढ़ाई होती है। ऐसे में बी सी आई की यह मान्यता विधि की डिग्री प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के सपनों को पुनः पूरा कर सकेगा।
