यूपी – गाजियाबाद एम एम एच कॉलेज में प्राचार्य डॉ पीयूष चौहान के अनवरत प्रयासों से महाविद्यालय में दूसरी बार विशेष रूप से बी सी ए के छात्रों के लिए कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी पाने का अवसर प्राप्त हुआ।
बी सी ए के सह समन्वयक डॉ हेमेंद्र कुमार के निर्देशन में महाविद्यालय के 150 से अधिक छात्रों ने वी 5 ग्लोबल कंपनी द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया का लाभ उठाया। प्राचार्य ने सभी लाभार्थियों की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
