यूपी – गाजियाबाद पंजाबी एकता समिति द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें रमन मिगलानी को अध्यक्ष बनाया गया।
पंजाबी एकता समिति द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों की टीम ने अध्यक्ष रमन मिगलानी के नेतृत्व में पटेल मार्ग स्थित समिति कार्यालय पर पहला प्रोग्राम जल दान यानी मीठी छबील का शिविर लगाया। इस दौरान तपती धूप में लगभग ढाई हजार लोगों ने मीठा जल ग्रहण किया।
पंजाबी एकता समिति की नई कार्यकारिणी में रमन मिगलानी को अध्यक्ष, संजीव कपूर को महासचिव, अशोक अजमानी को कोषाध्यक्ष, शिवनंदन कपूर को कोऑर्डिनेटर, संदीप मिगलानी को सह महासचिव बनाया गया।
इस अवसर पर संजय, नरेश कपूर, राजीव खन्ना, अश्वनी तनेजा, संजय बाटला, नरेंद्र अरोड़ा, वीरेंद्र रामपाल, अमित वासुदेवा पूर्व अध्यक्षों ने खूब बढ़-चढ़कर लोगों को जल पिलाया।
