राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मथुरा में ट्राईसाइकिल बैशाखी एवं व्हीलचेयर का किया वितरिण

यूपी – मथुरा नरेन्द्र कश्यप राज्य मन्त्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा मथुरा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत वितरण शिविर में दिव्यांगजनों को 100 ट्राईसाइकिल, 20 बैशाखी एवं 05 व्हीलचेयर का वितरिण किया गया। तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से दिव्यांगजनों को अवगत कराया गया।
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा जनपद का कोई भी पात्र लाभार्थी दिव्यांग पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना से वंचित न रहे। नरेंद्र कश्यप ने वात्शल्य ग्राम में संचालित विशेष विद्यालय , वात्सल्य ग्राम एवं अकुर स्थित गोशाला का निरीक्षण भी किया। इसके उपरान्त जनसूनवाई करते हुये दिव्यांगजनों की शिकायतों के जल्द निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।