श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में ऐरोबिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

यूपी – गाजियाबाद श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में इंटर हाउस ऐरोबिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया।
जिसमें प्रथम स्थान पर कस्तुरबा हाउस रहा जिसमें तृप्ति, आशि, कणिका, लावण्या, अनुष्का, वृंदा ने भाग लिया। इसी के साथ द्वितीय स्थान पर टेरेसा हाउस रहा जिसमें उर्वशी, अनुष्का, मौली, वनिका, भव्या, हर्षिता  ने भाग लिया। इन सभी बच्चों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ स्कूल के मैनेजर अजय गोयल व स्कूल की प्रधानचार्या पूनम शर्मा ने सभी हाउस के 49 बच्चों को आकर्षक नक़द राशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की उप प्रधानचार्या बीनू गर्ग व पूजा श्रीवास्तव भी मोजूद रही। ऐंकर करने वाली दो छात्राओं को  भी नक़द राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।