यूपी – गाजियाबाद भाजपा नेत्री शैली सेठी ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली अनेको नर्स को सम्मानित किया गया।
शैली सेठी ने बताया की अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस नर्सिंग पेशेवर की शुरुआत करने वाली प्रख्यात ‘फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल’ के जन्म दिवस 12 मई पर 1947 की जयंती के उपलक्ष में मनाते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, बीमारों और दुखियों की सेवा में समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने नर्सिंग के काम को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलवाया।
शैली सेठी ने बताया कोरोना काल में डॉक्टर्स और नर्स इन दोनों का योगदान किसी से छिपा नहीं है। कोविड योद्धा कहलाने वाली नर्स असल जिंदगी में भी किसी योद्धा से कम नहीं हैं। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाने का मकसद नर्सों के योगदान को उजागर करना है।
उन्होंने कहा नर्सिंग को सबसे बड़े स्वास्थ्य पेशे के रूप में माना जाता है। शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जैसे सभी पहलुओं के माध्यम से रोगी की देखभाल करने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित और अनुभवी होना जरूरी है। आज कोरोना महामारी के समय में नर्स भी अपनी भूमिका को तत्परता से निभा रही है और रोगियों की अच्छी तरह देखभाल करके दुनिया में एक मुकाम हासिल कर रही है, वे कोविड महामारी के समय में डॉक्टरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दे रही है। इस अवसर पर महिला प्रशिक्षण संस्थान के तत्वधान में सभी को सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।







Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की नर्सों को किया सम्मानित
Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin
