यूपी – गाजियाबाद परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते ट्रेक्टर ट्राली लंबा सरिया व गाटर लोड करते हैं। ट्राली 20 फुट लम्बी होती है जिसमें गाटर व सरिया 40 फुट लम्बा लोड़ कर लेते है। उससे आये दिन दुर्घटना होती हो और पीछे से रात के समय सरिया दिखाई नहीं देता जिस कारण आये दिन मृत्यु होती रहती हैं जोकि परिवहन विभाग की लापरवाई है।
गाजियाबाद ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष सौदान गुर्जर ने बताया परिवहन विभाग से कई बार गाजियाबाद ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने मिलकर बात की है लेकिन परिवहन विभाग में कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने कहा सरिया कभी कभी पीछे इतना लटक जाता है जिसकी वजह से सड़कें खराब हो जाती है और सड़कों में गड्ढे बनने लगते हैं और यह गड्ढे बरसात में और बड़े हो जाते हैं जो की सड़कों पर एक्सीडेंट का मुख्य कारण बनते हैं।
