सैनी कुशवाहा शाक्य मौर्य वेलफेयर सोसाइटी ने मातृ दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

यूपी – गाजियाबाद सैनी कुशवाहा शाक्य मौर्य वेलफेयर सोसाइटी ने किया महिलाओं को सम्मानित। अध्यक्ष विमल कुमार के नेतृत्व में डॉ लता वर्मा (पी एच डी), सीमा कुशवाहा, सीमा सैनी, कुशुम कुशवाह, शानू सैनी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी।
सैनी कुशवाहा शाक्य मौर्य वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विमल कुमार ने कहां की हमारी संस्कृति और समाज में महिलाओं का स्थान सबसे ऊपर है, किसी भी समाज में आगे बढ़ने के लिए महिलाओं का हमेशा योगदान रहा है महिला शिक्षित होगी तो निश्चित ही समाज शिक्षित होगा। इसीलिए आज सोसायटी द्वारा महिलाओं को सम्मानित करके समाज को सम्मानित करने का काम संस्था ने किया है।
इस अवसर पर विशंभर सैनी, प्रताप नारायण, नरेंद्र सैनी, सतीश सैनी, सोनू प्रधान, संतोष कुमार, डालचंद कुशवाह उपस्थित रहे।