यूपी – गाजियाबाद देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद हुए मां भारती के लाल गाजियाबाद भिक्कनपुर निवासी स्वर्गीय बॉबी के घर पर जाकर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पण की और वहां बैठे परिजनों को शोक संवेदनाएं प्रकट की।
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि बॉबी जो देश के लिए शहीद हुए हैं एक जांबाज और बहादुर सिपाही थे उन्होंने अपना देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा आज हम जो अपने अपने घरों में सुरक्षित हैं वह इन्हीं शहीद जवानों के कारण आज पूरा देश सुरक्षित है ऐसे वीर सपूत को मैं शत शत नमन करता हूं और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने उनके परिवार को भी आश्वस्त किया कि वह और प्रदेश सरकार के द्वारा जो भी हरसंभव मदद होगी वह उस परिवार को दी जाएगी वह हमेशा इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं।
