यूपी – गाजियाबाद गोवा में 5 मई से 8 मई तक आईजीएफ विश्व खेल प्रतियोगिता आयोजित हुए। आयोजन अध्यक्ष अनिल कौशिक ने बताया इस प्रतियोगिता में लगभग 500 खिलाड़ियों ने डार्ट, कराते, तीरंदाज़ी, क्रॉसबो, एयर राइफल एवं पिस्तौल, जीत कुन दो, तायक्वोंडो में भाग लिया। गोवा में हुई इस प्रतियोगिता में कराटे चैंपियनशिप में गाजियाबाद कराटे स्कूल की टीम ने भाग लिया।
शिहान नरेंद्र सिंह ने बताया
गोवा में यश शूटिंग हब सभागार में हुई चैंपियनशिप में गाजियाबाद के 8 खिलाड़ियों ने हिसा लिया
जिसमें अभिषेक श्रीवास्तव, रिया सिंह, सोनम ने स्वर्ण पदक। सूर्यांश सिंह परिहार, राहुल सिंह, ईशांत, अमित राजपूत ने रजत पदक। जिया सिंह ने कांस्य पदक जीत कर गाजियाबाद का नाम रोशन किया।
गाजियाबाद आने पर कराटे स्कूल के पदाधिकारियो ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर आरके सप्रू, श्रीकांत शर्मा, उदयवीर सिंह, सेठ धर्मेंद्र अग्रवाल, शिहान नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
