Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

विक्रांत सैनी बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा संगठन का विस्तार करते जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता की संस्तुति पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय गोयल द्वारा गाजियाबाद के समाजसेवी व्यापारी विक्रांत सैनी को राष्ट्रीय व्यापार मंडल महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया गया। जिसकी जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ने विक्रांत सैनी से राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सदस्यों सहित सभी व्यापारियों की समस्याओं को हल करने एवं व्यापार मंडल की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा आगामी 23 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे से राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस केजी 35 कवि नगर गाजियाबाद पर आयोजित करने की घोषणा की।

विक्रांत सैनी के साथ राष्ट्रीय व्यापार मंडल परिवार में गाजियाबाद की अनेकों संस्थाओं से जुड़े व्यापारी राष्ट्रीय व्यापार मंडल परिवार में शामिल हुए। शामिल होने वालों में विनय सिंघल विपिन वर्मा उमेश शर्मा एडवोकेट सुमित त्यागी विकास वर्मा सूरज कुमार सचिन मित्तल डॉ अशोक गोयल मोहित गर्ग बाबू ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल परिवार ज्वाइन किया।

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से पंडित राकेश शर्मा अजय सिंघल बालकिशन गुप्ता संजय गोयल पंडित अशोक भारतीय विक्रांत सैनी संदीप त्यागी रसम रितेश शर्मा मुनिन्द्र आर्य मनोज गुप्ता सौरभ यादव जितेंद्र त्यागी उपस्थित थे।