यूपी – गाजियाबाद भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सिद्ध पीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक अपने जन्म दिवस के अवसर पर सोमवार को महिला मोर्चा की महानगर कार्यकर्ताओं के साथ दूधेश्वर नाथ महाराज के दर्शन करने दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंची जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूजा अर्चना की और विक्रमपुर से शहीद हुए बॉबी फौजी की आत्मा की शांति एवं विश्व कल्याण शांति हेतु प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूनम कौशिक के साथ भाजपा महिला मोर्चा महानगर महामंत्री रेनू सिंह चंदेला भक्ति प्रमिला चौधरी शर्मिला राठी नंदिनी शर्मा मीना गांधी उमा प्रजापति नीलम सिंह वंदना पांडे पूजा गोयल महिला मोर्चा की बहनों ने दूधेश्वर नाथ जी के दर्शन किए और सभी महिलाओं कार्यकर्ताओं ने पूनम कौशिक के उत्तम स्वास्थ्य और लंम्बी आयु की कामना की।
