भारतीय मानव अधिकार जनकल्याण एसोसिएशन ने किया जल वितरण

यूपी -गाजियाबाद भारतीय मानव अधिकार जनकल्याण एसोसिएशन के द्वारा प्रताप विहार लीलावती चौराहे पर जल वितरण किया गया जिसमें लोगों को रूह अफजा की ठंडाई पिलाई गई।
कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार जनकल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके सक्सेना एवं राष्ट्रीय महिला विंग की उपाध्यक्ष निभा श्रीवास्तव प्रदेश प्रमुख हर्ष श्रीवास्तव प्रदेश उप प्रमुख संदीप शर्मा प्रदेश उप प्रमुख जितेंद्र कुमार प्रदेश महिला विंग की उपाध्यक्ष ममता जुगरान एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ जल वितरण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके सक्सेना ने बताया गर्मी को देखते हुए संगठन द्वारा आगे भी इस तरह का जल वितरण कार्यक्रम करते रहेंगे।