यूपी – गाजियाबाद बी फ़ार्म हाउस ग्रेटर नोएडा में हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मन्नी रीयाड़ अपने साथियों के साथ भारतीय किसान यूनियन एकता मंच में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्जों शर्मा, चेयरमैन महेश शर्मा, दिनेश भाटी, प्रदेश अध्यक्ष अक्षित शर्मा, प्रदेश संयोजक नितिन शर्मा द्वारा मन्नी रियाड़ को उत्तरप्रदेश का प्रवक्ता और पंजाब का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही मन्नी रीयाड़ के साथी सन्नी भारती को पंजाब युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, आकाश पन्नू को पंजाब का युवा जनरल सेक्रेटरी, देवेन्द्र वैद को पंजाब का सचिव, प्रभजोत सिंह को पंजाब का सचिव, अक्षत शर्मा को गाजियाबाद का युवा ज़िला उपाध्यक्ष, गुरजन्त सिंह को पंजाब का कार्यकारिणी सदस्य, अशमीत सिंह को प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बनाया गया।