यूपी – गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में महानगर अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों के कार्यकाल पूरे होने पर प्रदेश संगठन द्वारा नई सूची जारी की गई जिसमें गाजियाबाद से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को फिर से इसी पद पर मनोनीत किया गया। वही संजीव शर्मा को फिर से महानगर अध्यक्ष बनाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही नहीं अन्य सामाजिक संगठनों ने भी बधाई दी।
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को पुनः भारतीय जनता पार्टी का महानगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में नेहरू नगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर पहुंचा जहां उन्होंने संजीव शर्मा को संगठन द्वारा फिर से महानगर अध्यक्ष बनाने पर शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संदीप बंसल दीपक गर्ग संजय गुप्ता चेतन शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।