Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा सादोपुर की झाल पर किया गया मासिक बैठक का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा दादरी बाईपास सादोपुर की झाल पर आगरा मद्रास ट्रांसपोर्ट वीरेंद्र सिंह, पुणे नागपुर ट्रांसपोर्ट मनजीत सिंह, जोधपुर कोटा ट्रांसपोर्ट रामस्वरूप गुर्जर के नेतृत्व में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष सौदान गुर्जर एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा ट्रांसपोर्टरों की समस्याएं सुनी गई। इस अवसर पर मुख्य समस्या ट्रांसपोर्टरों की ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर थी जिसके लिए पदाधिकारी में बराबर प्रयास करते रहने का आश्वासन दिया। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जा रहे चालान एवं पार्किंग की समस्या भी मुद्दे रहे। ट्रांसपोर्टर का कहना था कि नगर निगम द्वारा कवि नगर जोन में कोई पार्किंग का ठेकेदार नहीं है इसके अलावा भी अवैध रूप से पार्किंग के नाम से दबंगों द्वारा ट्रांसपोर्टरों से वसूली की जा रही है जिसकी कोई सुनवाई नहीं है। जिलाध्यक्ष सौदान गुर्जर ने कहा नगर निगम द्वारा पार्किंग की अवैध वसूली को लेकर जल्द महापौर एवं संबंधित अधिकारियों से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी जाएगी जिससे कि अवैध वसूली करने वालों पर नकल कसी जा सके।

इस अवसर परजिलाध्यक्ष सौदान गुर्जर, जिला महासचिव सुरेंद्रनगर, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला सचिव रामशकल, जिला उपाध्यक्ष मनोज गौड़, जिला उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, जिला महामंत्री नमन तनेजा सही तो बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे।