यूपी – गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा के जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची घोषित कर दी है। इस सूची में गाजियाबाद महानगर की कमान एक बार फिर संजीव शर्मा को सौंपी गई है। जबकि जिलाध्यक्ष को बदलते हुए गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान को बनाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में भाजपा के जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची घोषित कर दी। सूची के अनुसार गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पर संजीव शर्मा को दूसरा कार्यकाल दिया गया है, जबकि जिलाध्यक्ष पद से दिनेश सिंघल को हटाकर लोनी नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव हार चुके सतपाल प्रधान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।