यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रमुख के द्वारा संदीप चौधरी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। संदीप चौधरी भारतीय किसान यूनियन असली अराजनीतिक के गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष भी हैं और रहिसपुर नगर निगम गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
संदीप चौधरी को गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष आनंद चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मधु चौधरी, प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष रणबीर प्रधान, महासचिव सोनवीर खुटैल, पूर्व पार्षद मनोज चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी संजय खुटैल, युवा के जिला अध्यक्ष विशाल चौधरी सभी की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र दिया गया। नीरज चौधरी, रॉबिन चौधरी, सविंदर किसान, कुलदीप चौधरी, अमरजीत चौधरी आदि सभी लोगों ने राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) की सदस्यता ग्रहण की और सभी ने 11 सितंबर को समाज के विभिन्न मुद्दों पर मेरठ कमिश्नरी पर एक दिवसीय अनशन में भारी भागीदारी का आश्वासन दिया।