यूपी – गाजियाबाद समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने गाजियाबाद निवासी फोजिया अहमद द्वारा ज्यूडिशरी परीक्षा पास करके जज बनने पर उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।
जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन व महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने फोजिया अहमद को जज बनने पर शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर महासचिव राजन कश्यप, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी, शाहनवाज खान, चांद कौसर, जुबेर चौधरी उपस्थित रहे।






