यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा कोरोना काल में जनसेवा में उत्कृष्ट सेवा कार्यों करते हुए लगभग 110 वैक्सिनेशन कैंप लगाए जाने पर नंदकृति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल की समस्त टीम ने एकजुट होकर कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किया बगैर 110 से ज्यादा वैक्सिनेशन शिविरों का आयोजन किया। सर्वे भवन्तु सुखिनः के सिद्धांत पर चलते हुए सभी वर्गो को निष्काम भावना से अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। वैक्सीनेशन कैंप के माध्यम से सेवा कार्य अभी भी जारी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद भवतोष शंखधर, गाजियाबाद नगर निगम महापौर आशा शर्मा, जिला गाजियाबाद के फिल्म निर्माता कलाकार मनोज शर्मा द्वारा राष्ट्रीय व्यापार मंडल को कोरोना काल में 110 से ज्यादा वैक्सीन शिविर लगवाने तथा खाद्य सामग्री आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने और मरीजों को हॉस्पिटल में बेड की व्यवस्था कराने जैसी अनगिनत सेवाओं के लिए करतल ध्वनी के बीच होटल रेडिसन ब्लू में नंदकृति वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राकेश शर्मा अजय सिंघल बाल किशन गुप्ता संजय गोयल डॉक्टर सोनिका अशोक भारतीय प्रवीण भाटी संदीप त्यागी रसम समीर शर्मा तरूणिमा श्रीवास्तव रूद्रप्रताप त्यागी प्रदीप चौधरी हिमांशु शर्मा नरेश चौहान नीता भार्गव आशु पंडित अनिल जुल्का उपस्थित रहे।
