होटल आर्यदीप में महिला की हत्या का खुलासा मुख्य आरोपी के साथ होटल मालिक भी गिरफ्तार

यूपी – गाजियाबाद 5 मई 2022 को बजरिया स्थित होटल आर्यदीप के कमरे में प्रातः मृत मिली महिला की हत्या का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा। मुख्य आरोपी के साथ होटल के मालिक ओर मैनेजर सहित 4 लोग गिरफ्तार।
थाना कोतवाली पुलिस ने 4 मई 2022 की रात्रि मे बज़रिया स्थित आर्य दीप होटल मे महिला की हत्या की घटना का खुलासा किया मुख्य अभियुक्त नौशाद खान सहित चार लोग होटल मालिक रविंद्र यादव होटल मैनेजर विजय यादव व होटल के सफाई कर्मी अच्छेलाल को गिरफ्तार कर कब्जे से मृतका के दो मोबाइल बरामद किये।
पकड़े गये नौशाद द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मंगलवार रात को हम दोनों की मुलाकात रेलवे स्टेशन पर हुई हम दोनों रात्रि करीब 11.30 बजे होटल में आये थे। तथा हमारी बातचीत में इसने अपना नाम प्रियंका बताया था मैंने ड्रिंक की हुई थी इसीलिए वो मेरे साथ संभोग नहीं करना चाहती थी इसीलिए मैने प्रियंका को मार दिया। मारने के बाद प्रियंका के दोनो मोबाइल अपने साथ लेकर होटल के मालिक रविन्द्र, मैनेजर विजय व सफाईकर्मी अच्छेलाल को घटना के बारे में रात्रि में ही मैने बता दिया था, इसलिए होटल के मैनेजर विजय ने मुझे बचाने के लिए किसी सतीश नाम से रजिस्टर में एन्ट्री कर दी थी और मेरा मोबाइल नम्बर भी गलत लिख दिया। जिससे पुलिस को गुमराह किया जा सके और मैं पकड़ने से बच जाऊं।
थाना प्रभारी अमित कुमार खारी ने बताया कि उक्त घटना की पूर्ण जानकारी होने पर भी घटना के साक्ष्यों को छुपाने में होटल के मालिक रविन्द्र यादव, मैनेजर विजय यादव तथा सफाई कर्मी अच्छेलाल को भी गिरफ्तार किया गया है।