Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनीत त्यागी से मिलने पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी एवं नसरुद्दीन सिद्दीकी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनीत त्यागी को देखने क्षेत्रीय नेताओं के साथ पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी एवं कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी।

कुछ दिन पूर्व कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय ने लखनऊ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी की बैठक ली। लखनऊ में आयोजित इस परिचय बैठक में पूरे उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पदाधिकारी पहुंचे थे। इसी बैठक में पहुंचे गाजियाबाद से वरिष्ठ नेता विनीत त्यागी की अचानक बहुत अधिक तबीयत खराब हो गई जिनको तुरंत लखनऊ में एक अस्पताल में उपचार के बाद गाजियाबाद स्थित सर्वोदय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। जहां कुछ दिन आईसीयू में रहने के बाद हालत में सुधार होने पर उनको वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।


मंगलवार को उन्हें देखने के लिए कांग्रेस उत्तर प्रदेश की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी एवं नसीमुद्दीन सिद्दीकी अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस पहुंचे जहां उन्होंने नित्यागी से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, राहुल शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, संदीप कुशवाहा प्रदेश महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश एनएसयूआई, अवधेश कुमार प्रदेश सचिव एनएसयूआई मौजूद रहे।