यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे 2022 नगर निगम चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है सभी राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम वार्ड 19 पटेल नगर पटेल मार्ग से पार्षद पद के लिए विक्रांत चौधरी ने कांग्रेस महानगर कार्यालय पर आवेदन किया।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी बताया कि गाजियाबाद महानगर क्षेत्र के सभी कांग्रेस जनो से शीघ्र ही होने वाले नगर निगम के चुनावों हेतू प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आवेदन मांगे गये है। उन्होंने कहा जो भी कांग्रेसी भाई बहन पार्टी का प्रत्याशी बनकर महापौर, पार्षद पद पर चुनाव लडना चाहते हें वे 10-5-2022 तक महानगर कांग्रेस कार्यालय गाजियाबाद पर अपना आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद शनिवार 7 मई 2022 को 2022 के निकाय चुनाव पार्षद पद के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर वार्ड -19 पटेल नगर, पटेल मार्ग, मुकुंद नगर, जगदीश नगर, बोझा से पार्षद पद के टिकट के लिए विक्रांत चौधरी ने दावेदारी करते हुए अपना आवेदन किया। इस मौके पर ओम दत्त गुप्ता कासिम प्रधान इस्माइल फारुख सैफी अलीमुद्दीन अब्बासी उपस्थित रहे।
