यूपी – गाजियाबाद विगत दिनों ललितपुर व चंदौली में हुई घटनाओ के विरोध मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आहवांन पर जिला मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
जनपद के संघटन प्रभारी नितिन त्यागी ने कहा कि उक्त घटनाएं प्रदेश को शर्मसार करने वाली थी उसका हमारी पार्टी विरोध करती है। उन्होंने कहा इस घटना ने पुरे उत्तर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाते हैं तो जनता किस पर विश्वास करे। यदि भाजपा सरकार एक समान न्याय की पहल करती तो प्रदेश में अपराधों की यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती पर कुछ बड़े लोगों व वोट बैंक की राजनीति के इर्दगिर्द ही घूम रही राजनीति के कारण उत्तर प्रदेश में अपराध की बाढ़ सी आ गई है ।निवर्तमान जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि तमाम कड़े आदेशों के पारित होने के बावजूद मुख्यमंत्री जी को बढ़ते अपराधों को रोकना लगभग असम्भव सा हो गया है इसलिए लोग कानून को हाथ में लेने से भी नहीं कतरा रहे। उत्तर प्रदेश मे चरमरा रही कानून व्यवस्था दुष्कर्म व दुर्व्यवहार प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते है। निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी ने कहा कि दोषियों के विरुद् सख्त कार्यवाही हो ताकि भविष्य मे इस तरह की कलुषित घटनाओ पर अंकुश लगे। प्रदर्शन मे निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष छवि यादव, मिनाक्षी श्रीवास्तवव, पूर्व प्रत्याशी निमित यादव, कल्पना वर्मा, दीप्ति वर्मा, ललित चौधरी, डॉ दिलीप कुमार सिंह, अधिवक्ता मनोज त्यागी, शिवबाबू पाठक, कमल मावी, अधिव्क्ता एस पी यादव, भावना बिष्ट, ललित चौधरी, सौढ़ी सिंह, संजय सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता शर्देंदु शर्मा, मनोज सपडा, शिल्पी सचान, रहिसुद्दीन सैफी, शैली सिंह, संजय मिश्रा, अभिषेक सिकरी, सुबोध त्यागी, राकेश यादव, वसीम मालिक, सुभागिनी सक्सेना, मंजू गौतम, जतिन शर्मा,नीतू यादव, भीम रामेश्वर, आशीष, रवि, रोहित, ऋतिक, दीपक, डॉ आदित्य उपस्थित रहे।
