यूपी – गाजियाबाद समाजसेवी उद्यमी संजीव गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा दिल्ली के ली मेडिसन होटल में सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बधाई दी।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के नेतृत्व में पंडित अशोक भारतीय संजय गोयल विशाल जैन अनिल मेहरा परमानंद सिंगल आदि पदाधिकारियों ने गाजियाबाद के कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में ऑक्सीजन सिलेंडर तथा अन्य सेवा से समाज समाज में अपनी छाप छोड़ने वाले प्रतिष्ठित समाज सेवी उद्यमी समर कुल कंपनी के चेयरमैन भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष भाजपा नेता संजीव गुप्ता को उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया गाजियाबाद जाकर उनको पुष्प गुच्छ देकर बधाइयां शुभकामनाएं दी। उनके उज्जवल भविष्य तरक्की की कामना करते हुए पंडित अशोक भारतीय ने उन्हेंं अपना आशीर्वाद दिया।
