Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी द्वारा धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 15 अगस्त दिन मंगलवार सुबह दस बजे सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने 77वां स्वतंत्रता दिवस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय जगदीश नगर, गाजियाबाद पर मनाया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने तिरंगा झंडा फहराकर तथा राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम शुरू किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भारत को अंग्रेजी हकूमत से लम्बे संघर्ष के बाद आज के दिन 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। आजादी के समय से आज तक भारत में लगभग सभी वस्तुओं का उत्पादन हो रहा है। सुभास पार्टी के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने कहा कि अनेक कठिन परिस्थितियों का सामने करने के बाद हमारे क्रान्तिकारियों और महान विभूतियों के संघर्ष और बलिदान के बाद हमें आजादी प्राप्त हुई। इसके साथ-साथ ही एक दुख भी प्राप्त हुआ कि हमारा देश दो हिस्सों में विभाजित हो गया। जिस समय हमारा देश आजाद हुआ उस समय एक सुई तक भी हमें विदेश से मंगानी पड़ती थी और आज हम मंगल ग्रह तक अपनी पहुँच रखते हैं। यद्यपि अभी भी हमारे बहुत से कार्य शेष है हम सभी देशवासियों को मिलकर उन्हें पूरा करना है। और भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाना है। आज देश में करोना के रूप में विश्वव्यापी महामारी फैली हुुई है जो लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है जिसे लाखों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अतः हमारा सभी से आग्रह है कि सराकर के निर्देशों का पालन करें, जिससे इस महामारी से बचा जा सके। सुभाष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने क्रांतिकारियों के विषय में जानकारी देते हुए 77वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज कुमार शर्मा ‘होदिया’, एडवोकेट राजीव कुमार, एडवोकेट सुरेश यादव, गोपाल सिंह, सुनील दत्त, अनिल सिन्हा, सुजीत तिवारी, हरीश शमी, अनिल मिश्रा, विनोद अकेला, श्यामवीर सिंह यादव, अभिनंदन तिवारी, दिग्विजय सिंह, राजकुमारी यादव, मीनाक्षी चौधरी, कुसुम लता, अनिल दुबे, राजेंद्र प्रसाद, अजय श्रीवास्तव, प्रभा शंकर सिंह, कमल यादव, पन्नालाल, राम गणेश सिंह, अवधेश कुमार, धर्मचंद, सुनील सिंह, सुभाष गिरी, लक्ष्मण कुमार, विश्वकर्मा शर्मा, अभिलाष शर्मा, गणेश दीक्षित, दीपक वर्मा, रिंकू, संजय पासवान मौजूद रहे।