यूपी – गाजियाबाद स्वंत्रता दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा “होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा 2023” राष्ट्रपति पदक प्रदान किए गए। पूरे भारत में कुल 5 होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पदक दिए गए है जिनमें से पूरे देश में सिविल डिफेंस को केवल 2 विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पदक मिले है उत्तर प्रदेश में केवल 1 विशिष्ट सेवा पदक आया और वो डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल सिविल डिफेंस गाजियाबाद को मिला।
अनिल अग्रवाल को राष्ट्रपति पदक दूसरी बार मिला है। 3 विशिष्ट सेवा पदक होम गार्ड्स को मिले है। इसी तरह “होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा राष्ट्रपति पदक” पूरी उत्तर प्रदेश में केवल 3 आए है जिन में से 2 सिविल डिफेंस गाजियाबाद के डिप्टी कंट्रोलर अशोक गौतम और ए डी सी बनवारी लाल को मिला है।