
यूपी – दादरी। 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर गौ रक्षा हिंदू दल के संस्थापक अध्यक्ष वेद नागर ने दादरी क्षेत्र में बसाई जा रही झुग्गी-बस्तियों को लेकर सुरक्षा और नागरिकता की जांच की मांग उठाई। उन्होंने उपजिलाधिकारी दादरी को जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

वेद नागर ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप से बसाए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इन बस्तियों में रहने वाले लोगों की पहचान, नागरिकता और निवास संबंधी दस्तावेजों की जांच कराई जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि उन्हें जमीन कौन उपलब्ध करा रहा है और बिजली की आपूर्ति कैसे हो रही है।
उन्होंने प्रशासन से पूरे नेटवर्क की जांच करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अवैध बस्तियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की। वेद नागर ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर संगठन क्षेत्रीय लोगों के साथ आंदोलन करेगा।
ज्ञापन के दौरान अशोक भाटी, बंटी गुर्जर, अंकित, सतवीर नागर, लखन नागर, योगी पंडित, आयु पंडित, प्रदान नागर और सुरेंद्र जाटव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
