बजरिया व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन, योगेंद्र जग्गू बने अध्यक्ष

यूपी – गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद ने संगठन विस्तार के तहत बजरिया क्षेत्र में बजरिया व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन किया। इसमें क्षेत्र के व्यापारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं को उठाने और व्यापारी हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।

नई इकाई में योगेंद्र जग्गू को अध्यक्ष, रितेश कसाना को महामंत्री, विनोद गौतम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राकेश कोरी को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य शहर के प्रत्येक बाजार और क्षेत्र के व्यापारियों को एकजुट करना तथा उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना है। व्यापारियों के अधिकारों और सम्मान के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि नई इकाई के गठन से बजरिया क्षेत्र में व्यापारी एकता को मजबूती मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ व्यापारियों के हितों में कार्य करेंगे। संगठन का प्रयास है कि प्रत्येक बाजार में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था बनाई जाए।