मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट में उत्साहपूर्वक मनाया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने समझे अधिकार और कर्तव्य

यूपी – गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। इसमें बीए एलएलबी (पांच वर्षीय) और एलएलबी (तीन वर्षीय) पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर ऐश्वर्या रतरा, अविरल सिंह, खुशी ओझा, नीति राजपूत, यथार्थ मिश्रा, प्रज्ज्वल त्यागी, आशुतोष और प्रशांत कुमार ने संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। संविधान का सम्मान सर्वोपरि है। इसकी सार्थकता तभी है, जब हम अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें और संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाएं।

दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. दीक्षा मुंजाल शंकर और डॉ. पूजा देवी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, संवैधानिक नैतिकता और सामाजिक न्याय पर प्रकाश डाला।

डॉ. अलका अग्रवाल ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मानसी पाल और अर्शिता राज सिंह ने किया। अंत में संस्थान के प्राचार्य डॉ. अटल कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।