संकल्प जन सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे मच्छररोधी स्प्रे और मशीनें

यूपी – गाजियाबाद। संकल्प जन सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के लिए 50 मच्छररोधी स्प्रे और 30 मच्छर भगाने वाली मशीनों का वितरण किया गया। ये सामग्री इम्पैक्टिव लाइव फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई।

देवेंद्र कुमार ने बताया कि मच्छरों से होने वाले रोग कई बार जानलेवा साबित होते हैं। इसी उद्देश्य से कलेक्ट्रेट के ठेली-पटरी संचालकों, नेहरू नगर, नेहरू स्टेडियम, गांधी नगर, आर्य नगर, पंचवटी, आनंद विहार, राकेश मार्ग, कोट गांव, दीना गढ़ी, लाल क्वार्टर और सब्जी मंडी सहित कई क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को सामग्री वितरित की गई।

ट्रस्ट की सचिव अंजली अग्रवाल ने बताया कि संस्था लगातार जनहित के कार्य कर रही है। उपाध्यक्ष सार्थक गर्ग ने युवाओं से समाज और राष्ट्र सेवा में आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में अंजली अग्रवाल, सार्थक गर्ग, आकाश देशवाल, समर्थ गर्ग, कार्तिक, नीलम, शालिनी, देवयांश और निष्ठा सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।