सपा कार्यालय पर संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

यूपी – गाजियाबाद। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता और देश की एकता-अखंडता पर चर्चा की गई।

फैसल हुसैन ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समतामूलक समाज की जो कल्पना की थी, उसे साकार करना सभी की जिम्मेदारी है। वीरेंद्र यादव ने कहा कि संविधान स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय का मार्ग दिखाता है। सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नितिन त्यागी, राजन कश्यप, अलाउद्दीन अब्बासी, मधु चौधरी, तमन्ना डबास, ताहिर हुसैन, वीरेंद्र सिंह, दुर्गेश चौधरी, रविता गौतम, मुकेश यादव, इरफान अमानत चौधरी, असलम कुरैशी, मोहम्मद अब्बास हैदर, शाहनवाज खान, कृष्ण कुमार यादव, राजवीर सिंह गौतम, नरेश बत्रा, डॉ. अबरार अल्वी, अबुल हसन, महबूब अंसारी, खालिद बुखारी, सुभाष सिंह, वसीम बाबू, गुल मोहम्मद मंसूरी, विक्रम सिंह, प्रदीप यादव, प्रवीण प्रजापति, सचिन सिद्धार्थ, नानक चंद प्रजापति, विजयपाल यादव, विक्रम यादव, सतपाल सिंह यादव, दिलशाद अब्बासी, नौशाद अली, विश्वनाथ यादव, महेंद्र यादव, मोहम्मद दानिश सलमानी, विजय गुर्जर, सोनू गुर्जर, सोनू सैनी, अजय यादव, चंद्रपाल जाटव, जितेंद्र जाटव, शोएब सलमानी, दीपांशु आनंद, सतपाल, थान सिंह यादव, रिजवान चौधरी, संदीप झा, तौफीक अहमद, सत्य प्रकाश कंसल और कार्यालय प्रभारी राहुल रावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।