
यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला महामंत्री मनोज गुप्ता को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता बालकिशन गुप्ता (बालू भाई), राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, संजीव गर्ग और अंकुर गोयल (बंटी) ने मनोज गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
उन्होंने विश्वास जताया कि मनोज गुप्ता अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा समाज और व्यापारियों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सभी ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल और राष्ट्रीय उपमहामंत्री मनोज जिंदल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। मनोज गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों और परिचितों में खुशी का माहौल है।
