Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गणेश अस्पताल में 27वें स्थपना दिवस पर शुरू की जाएगी कैंसर की ओपीडी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद गणेश अस्पताल 11 अगस्त को 27वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। जिसकी जानकारी अस्पताल की चेयरमैन डॉ अर्चना शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

गणेश अस्पताल की चेयरमैन डॉ अर्चना शर्मा ने बताया कि आज गाजियाबाद में भी कैंसर के मरीजों की काफी संख्या में बढ़ोत्तरी हो चुकी है। आधुनिकता भरे जीवन में इस समस्या का असर अब युवा वर्ग पर भी पड़ रहा है। मोबाइल और रेडिशन की वजह से भी कैंसर जैसी बीमारी उत्पन्न हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए गणेश अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए कैंसर की ओपीडी भी स्थापना दिवस के अवसर पर शुरू करने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस को खास बनाने के लिए ओपीडी नि:शुल्क होगी वहीं कैंसर की जांचों में भी विशेष छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि वैसे तो हम समय-समय पर कैंप आदि का आयोजन करते रहते है और मरीजों को बेहतर सुविधा देने का हमारा प्रयास रहता है। इस मौके पर डा. मोनिशा गुप्ता, जीएम एचआर विराज कुमार सिंह, प्रशासक संजय केसरवानी भी मौजूद रहे।