यूपी – गाजियाबाद तहसील बार एसोसिएशन एवं दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के तत्वाधान में भगवान परशुराम जन कल्याण महासंघ द्वारा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव सदर तहसील गाजियाबाद प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ यज्ञ के साथ किया गया और बाद में प्रसाद वितरण (भंडारा) किया गया।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद यादव व सचिव के बी सिंह एवं दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजीव कौशिक द्वारा बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सचिव शिव किशोर गौड़ व गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र कौशिक को भी सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान एडवोकेट पंडित मनोज होदिया ने कहा भगवान परशुराम जी के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि किस प्रकार अत्याचारी राक्षस प्रवृत्ति के लोगो के अत्याचार से आम जनमानस को मुक्ति दिलाई जाती है। भगवान परशुराम ने आम आदमी का शोषण करने वाले अत्यचारियों को अनेकों बार नष्ट किया। हमें भगवान परशुराम के निस्वार्थ कर्तव्य करने की भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से बुध प्रकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, अरुणेश्वर शर्मा, अमरदीप शास्त्री, जय कुमार शर्मा, सुदेश शर्मा, ओम दत्त कौशिक, हरिओम तिवारी, पंकज शर्मा, राजीव शर्मा, नवीन शर्मा, इंदूभूषण शर्मा, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, संजय शर्मा, नितिन शर्मा, आजाद शर्मा, सुधीर शर्मा, सुनील शर्मा, देवेंद्र शर्मा, शोभित शर्मा, विशाल भारद्वाज, अमित शर्मा, विनोद त्यागी, गौरव त्यागी, घनश्याम सिंह सैंगर, रामानंद गोयल, योगेंद्र वीरभान, लोमेश भाटी, ब्रजेश नागर, वेदपाल सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, अंबोज डागर, योगेश त्यागी, विशाल चौधरी, बी के सिंह, अशोक वर्मा, पुस्कर राजपूत, विकास त्यागी, अरुण चौधरी, दिनेश चौहान, संजय यादव, सतेन्द्र यादव, मुकेश यादव, शैलेंद्र त्यागी, कमल सिंह उपस्थित रहे।
