राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्याएं

यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशानुसार नरेंद्र कुमार कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने अपने गाजियाबाद स्थित आवास पर जनता दर्शन के दौरान जनता की समस्या सुनी।
जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों गाजियाबाद मेरठ हापुड़ से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। जिसके बाद मंत्री नरेंद्र कश्यप ने तत्काल रुप से अधिकारियों से बात करके लोगों की समस्या का निराकरण किया ।