राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु कांफ्रेंस 26 जून को

यूपी – गाजियाबाद सोसाइटी ऑफ वास्तु साइंस के तत्वावधान में 26 जून  को एक राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अनेकों ज्योतिषी लोगों की शंका का निवारण करते हुए वैवाहिक समस्याएं, कुंडली मिलान के परिपेक्ष्य में तथा पंचतत्वों द्वारा स्वयं वास्तु दोष निवारण जैसे बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी और जनहित के सुझाव दिए जायेंगे ।
सोसाइटी ऑफ वास्तु साइंस के चेयरमैन कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने बताया कि 26 जून को आईटीएस मोहन नगर में ज्योतिष और वास्तु साइंस की सोसाइटी ऑफ वास्तु साइंस द्वारा राष्ट्रीय कांफ्रेंस आयोजित की जायेगी।
महासचिव विनोद शर्मा और कोषाध्यक्ष हिमांशु  गर्ग ने बताया कि इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस में विश्व विख्यात ज्योतिषी डा अजय भाम्बी, गुरु पवन सिन्हा और ज्योतिषाचार्या पूर्णिमा कातियान आदि विद्वानों का आगमन होगा । सोसाइटी आफ वास्तु साइंस के प्रशासनिक सदस्य सुविख्यात ज्योतिषाचार्य शिव कुमार शर्मा, डा सतीश भारद्वाज, शरद पुरवार ने बताया कि वास्तु विज्ञान  के क्षेत्र में उपरोक्त राष्ट्रीय कांफ्रेंस में कलकत्ता से डा हरिशंकर शर्मा, वाराणसी से कुंवर साहनी, सूरत से राकेश द्रिवेदी को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे आरंभ होगा। कॉन्फ्रेंस में प्रवेश निशुल्क होगा।
सोसाइटी ऑफ वास्तु साइंस के सचिव पुष्कर त्यागी ने बताया कि ज्योतिष एवं वास्तु की इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस में कुंडली मिलान की भी निशुल्क व्यवस्था रहेगी।