संजय त्यागी बने बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया उ०प्र० के प्रदेश अध्यक्ष

यूपी – गाजियाबाद रविवार को बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया उ०प्र० राज्य के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय त्यागी के पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल अग्रवाल सांसद राज्य सभा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र कश्यप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 सरकार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा राज्य मंत्री को निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं एवं निर्माण सामग्री की दरों में वृद्धि से अवगत कराया एवं मांग की कि हमारे वर्तमान में चल रहे कार्यों में मूल्य वृद्धि का अतिरिक्त भुगतान कराया जाये। जिस पर उन्होंने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि मांगेराम वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष सहारनपुर, सुदेश शर्मा पूर्व विधायक, प्रशान्त चौधरी पूर्व विधायक एवं प्रवीन त्यागी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री क्रेडाई गाजियाबाद एम०डी० वी०वी०आई०पी० ग्रुप ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी को बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा विगत पच्चीस वर्षों से की गई अपनी सेवाओं के लिए लाइफ टाईम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रविन्द्र त्यागी को चेयरमेन वाटर रिसोर्सेज एंड सैनिटेशन कमेटी बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया बनने पर सभी ने बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान रविन्द्र त्यागी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय त्यागी को स्टेट चेयरमेन बिल्डर्स एसोसिएशन की चाबी देते हुए उनको शुभकामना दी।
संजय त्यागी ने इंजीनियरिंग कॉन्ट्रेक्टर्स की समस्याओं को उत्तर प्रदेश सरकार से समन्यव स्थापित कर निराकरण कराने का आश्वासन दिया। मनवीर त्यागी चेयरमेन गाजियाबाद सेन्टर बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा सभी आये हुए पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।