यूपी – समाजिक कार्यों में नि स्वार्थ भाव से कार्यरत रोटरी नोर्थ गाजियाबाद द्वारा विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य हेतु मधुबन कंपोजिट स्कूल मधुबन बापूधाम गाजियाबाद में फुटबाल, वॉलीबाल, खो खो और बैडमिंटन खेलने के लिए क्रीड़ा स्थल का उत्थान कराया। जिसका समस्त खर्च रोटरी क्लब द्वारा किया गया। इस प्रोजेक्ट के चैयरमैन रो रजत जिंदल और को ऑर्डिनेटर रो अंकुर अग्रवाल थे।
रोटरी अध्यक्ष रो सुमेश गर्ग ने बताया कि उनकी जानकारी में आया कि इस स्कूल में विद्यार्थियों के शारीरिक विकास हेतु खेल कूद की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए इस कार्य को करने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष रो सुमेश गर्ग, सचिव रो संजीव जैन, रो मुकेश अग्रवाल, एनी संगीता गर्ग, एनी शिवानी जैन, एनी कंचन अग्रवाल तथा स्कूल का समस्त स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।






