Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

पूर्वांचल भोजपुरी महासभा ने मेघावी छात्रों को किया सम्मानित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद पूर्वांचल भोजपुरी महासभा द्वारा मेघावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2023 का आयोजन मीनामल धर्मशाला मे किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में अभिषेक श्रीवास्तव ए०सी०पी०, अर्पना रूथ प्रिन्सपल इंग्राहम इन्सटिच्यूट, सतेन्द्र यादव संयोजक सुभाष युवा मोर्चा, अखिलेश मिश्रा प्रिन्सपल शम्भू दयाल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज उपस्थित हुए।

समारोह की अध्यक्षता सचिदानन्द राय (रिटायर्ड) डी०आई०जी० ने की। आयोजन में 85 विद्याथियों को सम्मानित किया गया। यू०पी० बोर्ड 10 कक्षा में नीतिश कुमार, 12 कक्षा में सुमित, सीबीएससी 10 कक्षा में अभिनित कुमार व असीता सिन्हा एवं सीबीएससी 12 कक्षा में कृति रंजन को प्रथम पुस्कार से सम्मानित किया गया। मंच संचालन अशोक श्रीवास्तव अध्यक्ष एंव कैप्टन गोपाल सिंह ने किया। जागृति पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। सारे कार्यक्रम की व्यवस्था बीरेन्द्र कुशवाहा, कुलदीप भरतरिया, अनिल सिन्हा, एंव कमल बाबु यादव द्वारा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केदारनाथ तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, आनन्द मणि त्रिपाठी, विद्याशंकर त्रिपाठी, जे०पी० यादव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सुबोध वर्मा, अनिल सिन्हा, अनिल सिंह, रोहित श्रीवास्तव, अजीत सिंह, बीरेन्द्र कुशवाहा, विजय सिंह, शिव कुमार रघुवंशी, ब्रिजेश तिवारी, संतोष शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, रजनीश दुबे, रमेश श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, ब्रजेश प्रसाद, रंजीत कुशवाहा, अखिलेश मिश्रा, विजय कुमार सिंह, राजाराम, अनिल कुशवाहा, जे०पी० शुक्ला, दुर्गा श्रीवास्तव, जे०पी० द्विवेदी मौजूद रहे।