Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शहर विधायक अतुल गर्ग ने अमरनाथ यात्रियों के लिए खाद्य सामग्री की रवाना

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों की सेवा हेतु खाद्य सामग्री को शहर विधायक अतुल गर्ग व राजेन्द्र मित्तल मेंदी वालो ने हरी झंडी दिखाकर पिसु टॉप के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अतुल गर्ग ने इस सेवा में लगे सभी लोगो का उत्साह वर्धन किया।

संस्था के संस्थापक गिरीश कुमार पाहवा ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से श्री हर हर भोले बाबा सेवा समिति द्वारा अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए मार्ग में भंडारे का आयोजन और सामग्री वितरण का कार्य करती आ रही है। इस वर्ष भी संस्था द्वारा खाद्य सामग्री भेजी जा रही है सामग्री संकलन का कार्य पदाधिकारियों द्वारा और सामाजिक सहयोग से किया जाता है।

सामाजिक संकलन में संस्था के संरक्षक सतीश सेठी, अध्यक्ष अमित मदान, कोषाध्यक्ष संजय खुराना, सचिव ईश्वर चंद्र शर्मा, ऑडिटर नवीन पहावा, सुनील शर्मा, विवेक कुमार, नरेश मदान, संजीव खेड़ा, संदीप शर्मा, आशुतोष रावत, जगमोहन मलिक, नवीन उपाध्याय, नितिन गोयल, पवन कुमार गोयल, प्रवीण कुमार खत्री, रिंकू गोयल, वाणी पुरी, अमित अरोड़ा, गगन अरोड़ा, हिमांशु पाहवा, रमणीक, रवि प्रकाश अरोड़ा, सुरेंद्र कुमार खन्ना, पवन कुमार गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।