यूपी – गाजियाबाद भाजपा महिला मोर्चा की गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक के द्वारा भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री रेखा त्यागी को महिला मोर्चा महानगर कार्यकारिणी में मंत्री नियुक्त करने पर फिल्म अभिनेता मोहित त्यागी ने रेखा त्यागी का स्वागत किया और उनको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अभिनेता मोहित त्यागी ने कहा कि रेखा त्यागी राजनीति में जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए आम जनमानस के हितों का ध्यान रखने का कार्य करेंगी। इस अवसर पर अभिनेता मोहित त्यागी व उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों ने रेखा त्यागी व उनके पति भाजपा के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र प्रताप सिंह त्यागी का स्वागत करते हुए भाजपा के केन्द्रीय, प्रदेश व महानगर नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
रेखा त्यागी ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए वह पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हैं।
